सत्य सनातन धर्मं है सत्य बडा हथियार
सत्य साथ दे आपका कभी पड़ो मंझधार
कभी पड़ो मंझधार स्वतः साथी बन कर आए
अन्धकार में दीपक बनकर सच्ची राह दिखाए
भर दे जीवन को खुशियों से मान दिलाये हरदम
बिगड़े काम बना दे देखो जैसे कोई हमदम
पल भर में जो पतन करा दे उसका नाम असत्य
इसी लिए कहता हूँ प्यारे हरदम बोलो सत्य
Monday, June 16, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment